फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CDO reprimanded officers for negligence in PM and CM housing scheme

पीएम और सीएम आवास सीडीओ ने पीएम और सीएम आवास योजना में लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार

Thu, 10 Dec 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
CDO reprimanded officers for negligence in PM and CM housing scheme
अजमतगढ़ ब्लाक पर अभिलेखों की जांच करते सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला । - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक का गुरुवार को सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत को फटकार लगाई। कार्यों की प्रगति धीमी मिलने पर समस्त सचिवों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान ब्लाक परिसर की चहारदीवारी का निर्माण करने को कहा एवं समस्त सचिवों को धीमी प्रगति पर नोटिस जारी करने को खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में प्रगति ठीक ना होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने जनपद में सबसे धीमी प्रगति और विकास कार्यों में सबसे निचले पायदान पर अजमतगढ़ ब्लॉक को बताते हुए कहा कि यहां के कर्मचारी और अधिकारी बेलगाम हैं। जिस वजह से मनरेगा आजीविका मिशन आवास आदि कार्य काफी धीमे हैं। जिसमें प्रगति तेज करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अजमतगढ़ ब्लॉक के तहत 2685 प्रधानमंत्री आवास आए हुए हैं पर अब तक एक गांव के भी लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है। जिससे विलंब होने पर गरीबों से दलाली की बार्गेनिंग किए जाने की आशंका है। 22 गांव अब भी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में समूह बनने से अछूता रह गया है और खाता तक नहीं खुला है। जिसके लिए उन्होंने खंड विकास अधिकारी को पांच दिन में कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। ब्लाक परिसर की साफ सफाई सहित मुख्य गेट और अंदर काफी मलबा जमा होने पर भड़क गए और एडीयो पंचायत को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि ब्लाक को साफ सुथरा रखें। जो बिल्डिंग निष्प्रयोज्य है उसे ध्वस्त करते हुए नीलाम कराएं और सफाई कर्मचारियों को लगाकर पूरे ब्लाक परिसर को साफ करें। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज के तहत सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, कायाकल्प आदिअ योजनाओं की समीक्षा की।ी जिसपर कबऌ कंप्यूटर आपरेटरों और लिपिक से जानकारी ली। जानकारी न मिलने पर सीडीओ ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी इरसाद अहमद और एडीयो पंचायत राम आशीष सिंह को समस्त सचिवों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में तेज प्रगति के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed