{"_id":"60e4955f8ebc3ed847769fc6","slug":"cdo-issued-show-cause-notice-to-12-ado-panchayat-azamgarh-news-vns5990312116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने 12 एडीओ पंचायत को जारी की कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने 12 एडीओ पंचायत को जारी की कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
आजमगढ़। पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य अधूरा मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने मंगलवार को 12 एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी की है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से एडीओ पंचायतों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में बहुतायत गांव थे जहां पर सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन नहीं बने थे। शासन की मंशा के अनुरूप उक्त ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन बनाए जा रहे हैं। हालांकि अभी कुछ ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध नहीं सकी है। जिसके कारण निर्माण शुरू ही नहीं हो सका है। वहीं एडीओ पंचायतों की लापरवाही के कारण बहुतायत सामुदायिक शौचालय केंद्र और पंचायत भवन अधूरे हैं। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के निर्माण की प्रगति धीमी मिलने पर 12 एडीओ पंचायतों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब की गई है। साथ ही स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।
इनसे मांगा गया स्पष्टीकरण
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने पंचायत भवनों की धीमी प्रगति पर एडीओ पंचाययत पवई के पारसनाथ यादव, सुनील कुमार मिश्र रानी की सराय, संजय कुमार श्रीवास्तव कोयलसा, जनार्दन सिंह तरवां, मुन्नीलाल चौहान मोहम्मदपुर, अमरजीत सिंह अहरौला व प्रभारी एडीओ पंचायत श्रवण कुमार पल्हना, बृजेश कुमार यादव प्रभारी एडीओ पंचायत मार्टीनगंज व अनिल कुमार प्रभारी एडीओ पंचायत मेंहनगर को कारण बताओ नोटिस जारी की। वहीं सामुदायिक शौचालय निर्माण में धीमी प्रगति मिलने पर एडीओ पंचायत मिथलेश राय, रामआशीष अजमतगढ़ व प्रभारी एडीओ पंचायत श्रवण कुमार पल्हना को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।