फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CC TV camera running during the examination, action will be taken on closure

परीक्षा के दौरान चालू रहे सीसी टीवी कैमरा, बंद होने पर होगी कार्रवाई

Tue, 30 Jan 2018 12:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 30 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
CC TV camera running during the examination, action will be taken on closure
विद्यालय प्रबंधकों को संबोधित करते एसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को राहुल प्रेक्षागृह में बैठक कर सभी केंद्र प्रभारियों के साथ ही जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेटो को आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी व एसपी ने दिया।
विज्ञापन


किसी भी हाल में बोर्ड परीक्षा की सुचिता भंग न होने पाए इसका स्पष्ट निर्देश सभी को दिया गया।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसी टीवी हर हाल में चालू होनी चाहिए। जहां कही भी सीसी टीवी बंद पाई गई और नकल की कोई शिकायत मिली वहां केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराना हम सभी की दायित्व है और इस दायित्व का निर्वहन करना सभी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेटो को निर्देश दिया कि अपने आवंटित परीक्षा केंद्रो का लगातार निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर पालियों की परीक्षा के दौरान प्रश्र पत्र अपनी देख रेख में खुलवाएं और परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को अपनी मौजूदगी में ही शील्ड करा कर संकलन केंद्रों पर जमा कराये। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां भी सीसी टीवी परीक्षा के दौरान बंद अथवा खराब पाई गई वहां कार्रवाई होगी।

सभी केंद्र व्यवस्थापक फर्नीचर, विद्युत, जनरेटर, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें। एसपी अजय साहनी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।

साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को छोड़ कर कोई भी मत्रेबाइल लेकर अंदर प्रवेश नहीं करने पाएगा। कुल 314 परीक्षा केंद्रों में 38 परीक्षा केंद्र सवेदनशील/अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे है। यहां सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। बैठक में सीडीओ अभिषेक सिंह, सीआरओ आलोक कुमाउर वर्मा, एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, एडीएम वित्त राजस्व बीके गुप्ता, एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ग्रामीण एनपी सिंह समेत सभी एसडीएम, सीओ, केंद्र व्यवस्थाक, जोनल/सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

छह सचल दस्ते करेंगे के चेकिंग
पल्हनी। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान सुचिता बरकरार रखने के लिए छह सचल दस्ते गठित किए गए है। इसके अलावा आठ जोनल व 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी परीक्षा पर नजर रखेंगे। वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

परीक्षा कंट्रोल रूम हुआ स्थापित
पल्हनी। बोर्ड परीक्षा पर नजर रखने और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए शिक्षा विभाग ने कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसका टेलीफोन नंबर 05462-246419 है।


262728 परीक्षार्थी होंगे शामिल
पल्हनी। 2018 के यूपी बोर्ड परीक्षा में 2,62,728 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। इसमें हाईस्कूल के 1,49,166 परीक्षार्थी शामिल है जिसमें बालक 92,270 तथा बालिका 56,896 है। वहीं इंटरमीडिएट में 1,13,562 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें बालक 61,417 तथा बालिका 52,145 शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed