फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CBSE 10th and 12th compartment examinations to be held from August 23

23 अगस्त से होगी सीबीएसई 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षाएं

Fri, 12 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10th and 12th compartment examinations to be held from August 23
आजमगढ़। सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है, परीक्षाएं 23 अगस्त से शुरू होंगी। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जो छात्र असफल रहे हैं या जिन्हें एक दो पेपर में क्रास लगा है, वे बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 से 29 अगस्त तक चलेंगी। 10वीं की सभी परीक्षाओं का समय सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े 12 बजे तक रहेगी। 12वीं के सभी विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन में तीन पालियों 10.30 से 11.30, 10.30 से 12 और 10.30 बजे से 12.30 बजे तक होंगी। सीबीएसई ने कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। बताया कि बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर स्वयं की सैनिटाइजर की पारदर्शी बोतल ले जानी होगी। छात्र नाक व मुंह मास्क से ढक कर रखेंगे। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। कंपार्टमेंट की परीक्षा टर्म-2 के पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। लिस्ट ऑफ कैडिंडेट (एलओसी) में जिन विद्यार्थियों का नाम होगा, उन्हें ही कंपार्टमेंट की परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed