फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CBI reached in Sipu murder case, emphasis on quick decision

सीपू हत्याकांड में पहुंची सीबीआई, जल्द फैसले पर जोर

Mon, 23 Nov 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
CBI reached in Sipu murder case, emphasis on quick decision
आजमगढ़। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में कोर्ट का फैसला जल्द आ सकता है। इसके लिए जिला न्यायालय में प्रतिदिन सुनवाई हो रही है। इसके लिए मंगलवार को सीबीआई के एक इंस्पेक्टर व वकील ने भी जिले में डेरा डाल रखा है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस हत्याकांड में 31 दिसंबर तक फैसला सुनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या 19 जुलाई 2013 को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर जीयनपुर चौक पर कर दी थी। उनके साथ सहयोगी भरत राय समेत एक और व्यक्ति की बदमाशों की गोली से मौत हुई थी। घटना के समय पूर्व विधायक सहयोगी भरत राय के साथ जीयनपुर कोतवाली पर किसी प्रकरण में पैरवी कर पैदल ही वापस लौट रहे थे और जीयनपुर चौक पर स्थित चाय की एक दुकान पर खड़े होकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। जिससे गोली लगने से पूर्व विधायक के साथ ही उनके दो सहयोगियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद जीयनपुर कस्बावासी आक्रोशित हो उठे थे। जिसके चलते जीयनपुर कोतवाली पर तोड़फोड़ व आगजनी भी हुई थी। कई वाहनों को जीयनपुर बाजार में जला दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस व पब्लिक के बीच जीयनपुर चौराहे पर मुठभेड़ भी हुई थी, जिसमें पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कई लोग घायल भी हुए थे। पूर्व विधायक हत्याकांड की प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इस हत्याकांड में कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह समेत उसके कई सहयोगियों को आरोपी बनाया गया था। सात साल पहले हुए इस हत्याकांड में दर्ज मुकदमें में कुछ हिस्से की विवेचना जहां जनपद पुलिस कर रही है तो वहीं कुछ की सीबीआई कर रही थी। न्यायालय में मामला चल रहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस प्रकरण की जल्द सुनवाई कर 31 दिसंबर तक फैसला सुनाने का निर्देश दिया है। इसके चलते प्रतिदिन सुनवाई हो रही है। लगभग 19-20 गवाहों की गवाही इस प्रकरण में होनी है। अब तक मात्र एक गवाह की ही गवाही हो सकी है, जिसकी 70 पन्नों की जिरह भी हो चुकी है। सीबीआई के इंस्पेक्टर बलजीत वशिष्ठ के साथ ही वकील पंकजव गुप्ता व दीपनरायन भी सुनवाई के लिए जिले में डटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed