कैश वैन लौटाने पर बैंक पर जड़ा ताला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि रविवार को यूनियन बैंक की रहमतगंज शाखा पर सुबह से लोग नोट जमा करने और निकालने के लिए लाइन लगाए हुए थे। दस बजे बैंक खुलने पर कैश तो जमा किया जा रहा था लेकिन कैश नहीं होने के कारण दिया नहीं जा रहा था। शाम साढ़े चार बजे पांच लाख कैश लेकर वैन बैंक पहुंची। ढाई सौ से ऊपर लोगों की लाइन को देखकर शाखा प्रबंधक रोहित सिंह ने कैश वैन लौटा दिया। लाइन में खड़े लोग शाखा प्रबंधक पर भड़क उठे और बाहर से ताला लगा दिया। लोगों के गुस्से में देकर प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
वहीं, लालगंज स्थित इलाहाबाद बैंक में रुपया निकालने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी लेकिन बैंक में ताला बंद होने के कारण लोगों को निराश लौटना पड़ा। कई लोग बैंक खुलने का इंतजार करते रहे। बैंक नहीं खुला तो वो भी लौट गए। वहीं कस्बा स्थित अन्य बैंकों पर भी भीड़ लगी रही। पल्हना संवाददाता के अनुसार, यूबीआई मौलानिपुर शाखा में रविवार को काफी भीड़ रही। कुछ को रुपये मिले लेकिन कुछ लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। बैंक मैनेजर प्रवीन मिश्रा ने कहा कि पर्याप्त रुपया नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है।