फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cash and three cases of liquor stolen from a local liquor store

देशी शराब की दुकान से नकदी व तीन पेटी शराब चोरी

Sat, 15 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Cash and three cases of liquor stolen from a local liquor store
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के चंद्रापार मऊ कुतुबपुर गांव स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने नकदी व तीन पेटी शराब पर हाथ साफ कर दिया। सुबह सेल्समैन पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। घटना के बाबत दुकान मालिक ने रौनापार थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है और जांच पड़ताल में जुटी है। चंद्रापार गांव स्थित शराब की दुकान पर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बरजला गांगेपुर निवासी विनय कुमार पुत्र राजेंद्र बतौर सेल्समैन तैनात था। शुक्रवार को वह दुकान खोला था और तीन बजे दुकान बंद कर मालिक को फोन कर घर जाने की सूचना दी। घर पहुंच कर वह निमंत्रण पर रिश्तेदारी में चला गया। शनिवार की सुबह 10 बजे वह दुकान पर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो उसके होश ही उड़ गए। दुकान में रखी तीन पेटी शराब गायब थी। कैश बाक्स चेक करने पर बिक्री का 28 हजार रुपये भी गायब था। इस पर उसने तत्काल दुकान मालिक हरेंद्र कुमार सिंह निवासी मनिकाडीह को सूचना दिया। इसके बाद दुकान मालिक ने रौनापार थाने को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर भी दिया। इसके बाद भी शुक्रवार की शाम तक पुलिस जांच के लिए नही पहुंची थी। वहीं एसओ रौनापार तारकेश्वर राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed