फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cash and jewellery worth lakhs stolen from four houses and a DJ shop

Azamgarh News: चार मकानों और डीजे की दुकान से नकदी, जेवर समेत लाखों की चोरी

Sat, 14 Mar 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery worth lakhs stolen from four houses and a DJ shop
अतरौलिया थाना के बड़ागांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
आजमगढ़। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने एक ही रात में कई स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी।
विज्ञापन

मेंहनगर, रानी की सराय, अतरौलिया और बरदह थाना क्षेत्रों में हुईं इन घटनाओं में चोर लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और कीमती सामान लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामलों की जांच शुरू कर दी है। मेंहनगर : थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। प्राथमिक विद्यालय के पास रहने वाले जितेंद्र अस्थाना अपने परिजनों के साथ रिश्तेदार के सगाई समारोह में शामिल होने शहर गए थे। देर रात घर सुनसान देख चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर के ऊपर कमरे में सो रहे परिजनों को भनक तक नहीं लगी। चोरों ने बहू बबीता की अलमारी तोड़कर दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने का झाला, दो चांदी की करधनी और दो चांदी के चूड़ले सहित अन्य सामान चुरा लिया। इसी दौरान चोरों ने वीरेंद्र अस्थाना के घर का ताला भी तोड़ा, लेकिन वहां से कोई खास सामान नहीं मिला। वहीं विधवा पूर्णिमा अस्थाना के घर का ताला तोड़कर चोरों ने बक्सा और अलमारी खंगाल दी और एक एंड्रॉयड मोबाइल व जरूरी कागजात लेकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई। प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रानी की सराय : थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव में अमर शहीद स्कूल के पास स्थित एक डीजे दुकान को चोरों ने शुक्रवार को निशाना बनाया। गंधुई निवासी दुकानदार दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि वह दवा लेने शहर गए थे। लौटने पर दुकान का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान से तीन मशीन, एक मिक्सर, एक स्टेबलाइजर समेत अन्य कीमती उपकरण उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष ने सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी विक्रम सिंह के घर में चोर शौचालय के सहारे छत के रास्ते घुसे और दो कमरों के ताले तोड़कर अलमारी के लॉकर से करीब 15 लाख रुपये के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये नकद चुरा ले गए।वहीं, भीलमपुर छप्परा निवासी लालचंद्र के घर में चोर खिड़की के रास्ते घुसे और महिलाओं के जेवरात तथा दो लाख रुपये नकद सहित लगभग दस लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वाड टीम ने मौके पर जांच की। क्षेत्राधिकारी बढ़नपुर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed