फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case registered against those who cheated in the name

Azamgarh News: नौकरी दिलाने के नाम धोखाधड़ी करने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 22 Apr 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Case registered against those who cheated in the name
अहरौला (आजमगढ़)। अंबेडकरनगर जिले के दो दर्जन पर युवाओं को वाराणसी नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अहरौला थाना क्षेत्र निवासी चार युवकों व 10-15 अज्ञात सहयोगियों ने करोड़ों की ठगी की है। वाराणसी नगर निगम ले जाकर ट्रेनिंग कराने के साथ ही उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया। जब वे ज्वाइन करने पहुंचे तो नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी हुई। इस पर पीड़ित अहरौला थाने का चक्कर लगा रहे थे लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। जिस पर पीड़ितों ने एसपी से गुहार लगाया और एसपी के निर्देश पर शनिवार को चार नामजद व 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

एसपी को शिकायती पत्रक देने वाले पीड़ित शिवा भारती ने बताया कि नौकरी के नाम पर उनके साथ ठगी करने वाले अहरौला थाना क्षेत्र के निवासी है। जिसमें अमित कुमार उर्फ संदीप, अवनीश उर्फ लक्ष्मण निवासी छितौना बना खुर्द, मुकेश कुमार निवासी सकरा दक्षिण जैतपुर व राम सुकरौली जैतपुर जिला अंबेडकरगर के अलावा 10 से 15 अज्ञात लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

वाराणसी नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर उक्त लोगों ने दो दर्जन भर लोगों से छह से दस लाख रुपये प्रति व्यक्ति लिया था। वाराणसी ट्रेनिंग के नाम पर ले जाकर एक होटल में ठहराया गया। जहां का प्रतिदिन का खर्च 1300 रुपये भी उनसे वसूल किया गया। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया गया। ज्वाइनिंग करने पहुंचने पर जानकारी हुई कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद से अहरौला थाने पर लगातार तहरीर दी जा रही है लेकिन अहरौला पुलिस सिर्फ पीड़ितों को बरगलाने में जुटी रही। एक साल से थाने का चक्कर लगा रहे पीड़ित एसपी से मिल कर पत्रक सौंपे। एसपी के निर्देश पर शनिवार को अहरौला थाना पुलिस ने चार नामजद समेत 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed