फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case registered against BJP leader under SC-ST Act action taken on complaint of local citizen

Azamgarh News: भाजपा नेता पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, स्थानीय नागरिक की शिकायत पर कार्रवाई

Thu, 19 Jun 2025 06:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 06:47 PM IST
सार

भाजपा नेता पर स्थानीय नागरिक की शिकायत के बाद एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार दाना भुनवाते समय नेता के साथियों द्वारा मारपीट और गालियां दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Case registered against BJP leader under SC-ST Act action taken on complaint of local citizen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने भाजपा नेता अरविंद गुप्ता और उनके साथियों के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव निवासी अंकुल कुमार की शिकायत पर की गई है।

विज्ञापन


अंकुल कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह दाना भुनवा रहे थे जब अरविंद गुप्ता और उनके चार-पांच साथियों ने उनसे गाली-गलौज करते हुए दाना लेने की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनकी बांस की कड़ियों, लात और घूसों से पिटाई की। स्था
विज्ञापन


नीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद अंकुल ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बिलरियागंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अंकुल की तहरीर के आधार पर अरविंद गुप्ता और उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed