{"_id":"6845b67c27b10648ce0ca876","slug":"case-of-fraud-of-20-lakhs-in-the-name-of-land-sale-police-in-action-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जमीन बिक्री के नाम पर 20 लाख की ठगी का मामला, पुलिस एक्शन में, तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जमीन बिक्री के नाम पर 20 लाख की ठगी का मामला, पुलिस एक्शन में, तीन पर मुकदमा दर्ज
Sun, 08 Jun 2025 09:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:56 PM IST
सार
जमीन बिक्री के नाम पर बीस लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठगी करने वाले ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी है। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिधारी थाना क्षेत्र निवासी संतोष सैनी ने जमीन बिक्री के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के भोराजपुर कला गांव निवासी संदीप यादव, उसकी पत्नी शशिकला और एक अन्य राममिलन यादव ने मिलकर उसे योजनाबद्ध तरीके से धोखा दिया।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संतोष सैनी ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी 2023 को आजमगढ़ हाईवे के पास जमीन खरीद को लेकर एक इकरारनामा हुआ था। इसके तहत 5 लाख रुपये नकद और 15 लाख रुपये (जिसमें 7.5 लाख रुपये नकद व 7.5 लाख बैंक ट्रांसफर) संदीप को दिए गए।
विज्ञापन
यह लेनदेन मुकेश कुमार, लौहर और लक्ष्मीकांत मौर्य की उपस्थिति में हुआ था। संदीप यादव ने जमीन की रजिस्ट्री कराने का वादा किया था, लेकिन न तो रजिस्ट्री हुई और न ही रुपये लौटाए गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर संदीप यादव, शशिकला और राममिलन यादव ने उन्हें धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
मार्च 2025 में जब संतोष ने एक बार फिर अपने रुपये मांगने के लिए संदीप के घर का रुख किया, तो असलहों से लैस चार-पांच लोगों ने उन्हें दौड़ाकर मारने का प्रयास किया। वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। अतरौलिया थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया एसएसपी महोदय के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है