{"_id":"684ac9c195d104dfdc051faf","slug":"case-of-assault-during-lava-parchan-one-more-accused-arrested-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: लावा परछन के दौरान हुई मारपीट का मामला; एक और आरोपी को गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: लावा परछन के दौरान हुई मारपीट का मामला; एक और आरोपी को गिरफ्तार
Thu, 12 Jun 2025 06:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 12 Jun 2025 06:14 PM IST
सार
बीते दिनों लावा परछन के दौरान हुई मारपीट में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि इस मामले में पहले भी पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौर में तीन जून को एक विवाह समारोह के दौरान लावा परछन के समय वीडियो बनाने और छेड़खानी के मामले में मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
तीन जून को बम्हौर गांव में राकेश के विवाह समारोह के दौरान लावा परछन के लिए गांव और परिवार की महिलाएं पोखरे पर जा रही थीं। इस दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवकों, जिनमें अबुजैद, रहमान, वकाश, वसीम, आलिम, जुबैद, वकार, एहतेशाम, अरबाज, अरमान, सैफु, नदीम और अन्य लोगों ने महिलाओं और लड़कियों का वीडियो बनाना शुरू किया और छेड़खानी करते हुए अभद्र टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन
मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर पांच अरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने रहमान को उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन
इसके पूर्व अरमान, वसीम, मोहम्मद मोअज्जम, रहमान को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।