फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case of assault and snatching against BJP district vice-president The dispute is not calming down, police eng

BJP जिला उपाध्यक्ष पर मारपीट और छिनैती का मुकदमा: नहीं शांत हो रहा विवाद, जांच में जुटी आजमगढ़ पुलिस

Sun, 30 Oct 2022 03:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 30 Oct 2022 03:16 PM IST
सार

एडीओ पंचायत बिलरियागंज शांति शरण सिंह ने शनिवार को शहर कोतवाली में तहरीर दिया कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा अपने घर पर सफाई कर्मी की तैनाती व 10 हजार रुपये की बीते एक माह से मांग कर रहे थे। उनकी यह मांग न पूरी करने पर उन्हें लगातार धमकाया जा रहा था।

विज्ञापन
Case of assault and snatching against BJP district vice-president The dispute is not calming down, police eng
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा जिला उपाध्यक्ष व एडीओ पंचायत के बीच चल रहा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष की तहरीर पर एडीओ पंचायत के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ तो वहीं शनिवार की देर शाम एडीओ पंचायत की तहरीर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ शहर कोतवाली में मारपीट, धमकी देने व छिनैती की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन


एडीओ पंचायत बिलरियागंज शांति शरण सिंह ने शनिवार को शहर कोतवाली में तहरीर दिया कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा अपने घर पर सफाई कर्मी की तैनाती व 10 हजार रुपये की बीते एक माह से मांग कर रहे थे। उनकी यह मांग न पूरी करने पर उन्हें लगातार धमकाया जा रहा था।
विज्ञापन


26 अक्टूबर को मेरे पास जहानागंज निवासी दिवाकर सिंह का फोन आया। उन्होंने कहा कि वे राधामोहन अग्रवाल के घर पर है और उनसे कुछ बात करना चाहते है। इस पर मैं राधा मोहन अग्रवाल के घर जा रहा था कि गली में तीन चार की संख्या में लोगों ने रोक लिया और मां बहन की गाली दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Case of assault and snatching against BJP district vice-president The dispute is not calming down, police eng
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

कॉलर पकड़ कर कहा कि तुम हरिवंश बाबा का काम नहीं कर रहे हो, तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद जब मैं राधा मोहन के घर पहुंचा तो दिवाकर सिंह भी बैठे थे और उन्होंने भाजपा जिला उपाध्यक्ष को फोन मिला दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने फोन पर भी धमकी देना शुरू कर दिया, जिस पर मैं भी आक्रोश में आकर कुछ अपशब्द का प्रयोग किया।

इसके बाद हरिवंश मिश्रा ने मुझे कलेक्ट्रेट स्थित चाय की दुकान पर बुलाया। वहा पहुंचने पर मुझे लातघूसों से पीटा गया और मेरे गले से 25 ग्राम सोने की चेन छीन ली गई। इसके साथ ही हरिवंश मिश्रा ने कहा कि मेरे घर सफाई कर्मी की तैनाती व 10 हजार रुपये महीना नहीं दिया तो जान से मरवा दूंगा।

एडीओ पंचायत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया है। एक दिन पूर्व ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष की तहरीर पर शहर कोतवाली में एडीओ पंचायत के खिलाफ भी धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed