फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed when standing for victim

पीड़ित के पक्ष में खड़े हुए तो हो गया मुकदमा

Sun, 22 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 22 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed when standing for victim
पीड़ित के पक्ष में खड़े हुए तो हो गया मुकदमा
विज्ञापन

संवाददाता
मालटारी/आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव के मोड़ पर पीड़ित के हक में चक्काजाम करने वालों की मांग तो पूरी नहीं हुई लेकिन बदले में एक अदद मुकदमा अवश्य दर्ज हो गया। पुलिस ने चक्काजाम करने और पुलिस पर पथराव करने का आरोप में 36 नामजद और 250 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर चुकी है। शेष आरोपियों की तलाश मे छापेमारी की जा रही है। दूसरे दिन शाम को गांव में शांत माहौल देखते हुए गांव में तैनात पीएसी के जवानों को हटा लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, तोड़फोड़, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, दहशत फैलाने  की रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि बेरमा गांव निवासी निःशक्त योगेंद्र यादव की बेरमा गांव के मोड़ पर पान की दूकान है। 17 फरवरी की रात 10 बजे के करीब उसके गांव के सोनू सिंह अपने फूफेरे भाई वंशू सिंह के साथ योगेंद्र यादव की दूकान पर पहुंचे और उससे सूर्ती मांगी। योगेंद्र के सुर्ती देने में देरी करने पर दोनों ने उसे गोली मार दी। शुक्रवार की सुबह योगेंद्र के गांववाले आरोपियों की गिरफ्तारी और घायल को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए बेरमा मोड़ पर चक्काजाम कर दिए। जाम खुलवाने गई पुलिस ने पहले लाठीचार्ज कर दिया। इसके विरोध में ग्रामीण ईंट-पत्थर चलाए। इसमें दो दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कोतवाल जीयनपुर सत्यनरायण वर्मा ने बताया कि इन आरोपियों में प्रताप यादव, रामप्रवेश, बृजेश, कोमल, तीर्थराज और सीताराम को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed