फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against the executive engineer on the tahrir of the contractor

Azamgarh News: ठेकेदार की तहरीर पर अधिशासी अभियंता पर मुकदमा दर्ज

Sun, 19 Mar 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the executive engineer on the tahrir of the contractor
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने विद्युत विभाग में ठेकेदार की तहरीर पर अधिशासी अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में ठेकेदार ने बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उसे ठीक करने पर अधिशासी अभियंता द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बेला सिधौना गांव निवासी ठेकेदार रणविजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विद्युत विभाग में ठेकेदारी करता है। 33 केवीए का तार लालगंज छावनी के पास टूटा हुआ था। जिसके कारण देवगांव व करसड़ा फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित थी। प्रशासन के निर्देश पर वह अपने सहयोगी अंशू के साथ उसकी मरम्मत करने में जुटा था। तभी उसके मोबाइल पर फोन करके अधिशासी अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा मरम्मत करने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी गई। उन्होंने मौके से तत्काल हटने और हड़ताल के बाद देख लेने की धमकी देते हुए कहा कि मैं भी देखता हूं तुम कैसे विभाग में कार्य करते हो। जिसके कारण प्रार्थी सहमा हुआ है। उन्होंने पुलिस ने उक्त मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने अधिशासी अभियंता पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed