{"_id":"678e95cfada6fb37370248d4","slug":"case-filed-against-six-people-for-assaulting-electricity-workers-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-126512-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विद्युतकर्मियों से मारपीट के मामले में छह नामजद पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विद्युतकर्मियों से मारपीट के मामले में छह नामजद पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
निजामाबाद। फरिहा पुलिस चौकी के खुदादादपुर गांव में बिजली निगम के जेई के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह पर नामजद व कुछ अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।
जानकारी के मुताबिक, खुदादादपुर बस्ती में रविवार को बिजली निगम की टीम चोरी से बिजली का उपभोग करने और बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटने के लिए पहुंची। इस दौरान टीम ने बस्ती में कई लोगों को चोरी से विद्युत का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा।
कुछ लोगों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच हाथापाई हो गई। विद्युत कर्मियों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया।
पुलिस बस्ती के सोनू और सर्वेश नामक युवक को लेकर थाने आई। इसके बाद हरिजन बस्ती के लोग थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। विद्युत विभाग जेई मोहम्मद यासीन की तहरीर पर पुलिस ने सोनी, पप्पू, मुकेश, लल्लू राम, सर्वेश व गुड्डू के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण ने बताया कि बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
दो को हिरासत में भी लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।