फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against four people violation of code of conduct had put party flag at home in Azamgarh

आजमगढ़: चार लोगों ने घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा, आचार संहिता उल्लंघन में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Wed, 19 Jan 2022 02:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 19 Jan 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four people violation of code of conduct had put party flag at home in Azamgarh
आचार संहिता उल्लंघन करने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज। - फोटो : amar ujala

आजमगढ़ जिले में आचार संहिता उल्लंघन पर अब कार्रवाई की शुरूआत हो गई है। मेंहनगर थाना पुलिस ने चार घरों पर राजनैतिक दल का झंडा लगा होने पर गृहस्वामी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मेंहनगर थाना क्षेत्र के भड़सारी गांव निवासी शिवपूजन विश्वकर्मा पुत्र स्व. रामदास, रामकेर यादव पुत्र सरयू यादव व रामचेत यादव पुत्र सरधू यादव के अलावा खुंदनपुर गांव निवासी बाबू उर्फ राशिद पुत्र अलरजा ने अपने घरों पर एक राजनैतिक दल का झंडा लगा रखा था। शिकायत पर मेंहनगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी हुई थी।

विज्ञापन

जानकारी होने पर पुलिस मंगलवार को भड़सारी व खुंदनपुर गांव पहुंची तो दोनों गांव के चार लोगों के घरों की छत पर एक राजनैतिक दल का झंडा लगा हुआ था। यह कवायद आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में आता है। जिस पर पुलिस ने चारों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय ने बताया कि भड़सारी में तीन और खुंदनपुर में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल ही नहीं बल्कि अपने घरों पर भी आचार संहिता के दौरान किसी भी राजनैतिक दल का बैनर, पोस्टर, होर्डिंग व झंडा आदि नहीं लगा सकते हैं। जो भी ऐसा करेगा, उस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed