{"_id":"6822472d7eac1060c609be69","slug":"case-filed-against-four-for-firing-on-a-youth-riding-a-scooty-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-131372-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: स्कूटी सवार युवक पर फायरिंग करने के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: स्कूटी सवार युवक पर फायरिंग करने के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोट मोहल्ले में रविवार देर शाम स्कूटी सवार युवक देवाशीष तिवारी पर स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। इस मामले में कुर्मी टोला निवासी पीड़ित के पिता योगेश तिवारी ने चार युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके पूर्व भी आरोपी ने लखनऊ में युवक के ऊपर हमला किया था।
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के कुर्मी टोला निवासी योगेश तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि रविवार शाम उनका पुत्र देवाशीष स्कूटी से जा रहा था, तभी स्कॉर्पियो में सवार कालीचौरा निवासी निखिल सिंह, उत्कर्ष सिंह, आकाश सिंह दाऊ और निर्भय सिंह ने उसका पीछा किया। कोट मोहल्ले में देवाशीष को रोककर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की नीयत से तीन-चार राउंड फायरिंग की। देवाशीष बाल-बाल बचकर भाग निकला।पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में देवाशीष के साथ मारपीट की थी, जिसका मुकदमा गोमती नगर थाने में दर्ज है।
युवक पर फायरिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी लखनऊ में विवाद हो चुका है। पुलिस जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।