फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against district hospital doctor and SIC

जिला अस्पताल के डॉक्टर और एसआईसी पर मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Apr 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against district hospital doctor and SIC
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जिला अस्पताल के नेत्ररोग विशेषज्ञ डा. चंद्रहास तथा जिला अस्पताल के प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी)डॉ. एके सिंह के खिलाफ सोमवार शाम शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

वादी मुकदमा अमित राय भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री है। तहरीर में उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को वह एक मरीज को दिखाने जिला अस्पताल गए थे तो गेट पर ही एसआईसी डॉ. एके सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रहास के साथ ही अन्य कई डॉक्टर भी मौजूद थे। डॉ. चंद्रहास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। मैने उन्हें टोका और मोबाइल निकाल कर वीडियो बनाने लगा तो डॉ. चंद्रहास वहां से भागने लगे। मैं बार-बार उनसे पूछता रहा कि आप का नाम क्या है और क्यों अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं लेकिन वे कुछ बोलने के बजाए अस्पताल के अंदर भागने लगे। जिसका वीडियो मैने बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। मुख्यमंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी से मैं आहत हूं। अमित राय की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी एसआईसी डॉ. एके सिंह व वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रहास पर मुकदमा दर्ज कर लिया। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री व भाजपा नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में जिला अस्पताल के प्रभारी एसआईसी डॉ. एके सिंह और वरिष्ठ नेत्ररोग विशेषज्ञ डा. चंद्रहास के खिलाफ सोमवार शाम को मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed