फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against anarchists

अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 11 Oct 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Case filed against anarchists
आजमगढ़। मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में निकाले गए जुलूस के दौरान कतिपय युवकों द्वारा की गई आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले में युवकों को चिह्नित करने की कवायद पुलिस ने शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

मिलादुन्नबी पर रविवार को निसवां स्कूल से जुलूस निकला था। जिसमें शहर के अंजुमन नात एक कलाम पेश करते हुए चल रहे थे। जुलूस निर्धारित रास्तों से होता हुआ पुरानी कोतवाली क्षेत्र में पहुंचा तो कुछ अराजकतत्वों ने जुलूस में आपत्तिजनक नारेबाजी शुरू कर दी। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो को देखकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकारी होते ही पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया। एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर रविवार की रात ही शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया। शहर कोतवाल शशि चंद्र चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो व क्षेत्र में लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अराजक तत्वों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। काफी संख्या में लोगों को चिह्नित किया गया है। गिरफ्तारी की कवायद में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed