फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against 12 for making obscene dance in the name of dance competition

Azamagrh: दुर्गा पूजा मेला में डांस कंपटीशन के नाम पर कराया जा रहा था अश्लील नृत्य, 12 पर मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Oct 2022 03:56 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2022 03:56 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली के लालगंज कस्बा में आयोजित दुर्गा पूजा मेला के दौरान एक पूजा समिति ने डांस कंपटीशन के नाम पर अश्लील नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया था।

विज्ञापन
Case filed against 12 for making obscene dance in the name of dance competition
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली के लालगंज कस्बा में आयोजित दुर्गा पूजा मेला के दौरान एक पूजा समिति ने डांस कंपटीशन के नाम पर अश्लील नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया था। वहीं महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे युवक को पुलिस की कस्टडी से कुछ लोगों ने पथराव कर छुड़ा लिया था। इन दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबिश की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इससे कस्बे में खलबली मच गई है। पुलिस ने अश्लील नृत्य कराने में 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जबकि पकड़े गए युवक को छुड़ाने में नौ नामजद और 35 अज्ञात पर मुकदमा किया है। लालगंज पुलिस चौकी से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थापित पूजा समिति के लोगों ने तीन दिवसीय दुर्गा पूजा मेला के अंतिम दिन डांस कंपटीशन का आयोजन किया था।
विज्ञापन


बार बालाओं का डांस कराया जा रहा था
डांस कंपटीशन की आड़ में बार बालाओं का डांस कराया जा रहा था, जिसका वीडियो वायरल हुआ तो चौकी प्रभारी अनुपम जायसवाल ने मौके पर पहुंच कर अश्लील डांस के कार्यक्रम को बंद कराया। इस मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें पूजा समिति के अध्यक्ष समेत दर्जन भर लोगों को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मेला के अंतिम दिन ही भीरा चौराहे पर महिलाओं व युवतियों से एक युवक छेड़खानी कर रहा था, जिसे महिलाओं ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम विकास सोनकर पुत्र संतोष सोनकर निवासी बलरामपुर थाना शहर कोतवाली बताया था।

पुलिस उसे चौकी लेकर जा रही थी कि कस्बा निवासी धर्मेंद्र सोनकर व 36 से अधिक लोगों ने एक पूजा पंडाल के सामने पुलिस टीम पर पथराव कर उसे छुड़ा लिया था। इस घटना में चौकी प्रभारी समेत कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए थे तो वहीं मेला में अफरातफरी भी मच गई थी।

इस मामले में भी चौकी प्रभारी की तहरीर पर धर्मेंद्र समेत नौ नामजद व 35 अज्ञात पर मुकदमा हुआ है। पुलिस अब दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की कवायद में जुट गई है। जिससे कस्बे के लोगों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed