फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case against four named persons including block pramukh representative and one unknown person

Azamgarh News: ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत चार नामजद और एक अज्ञात पर केस

Sun, 22 Jun 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Case against four named persons including block pramukh representative and one unknown person
आजमगढ़। हरैया बीडीओ ने थाना रौनापार में तहरीर देकर प्रमुख प्रतिनिधि सहित चार नामजद और एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने विकास खंड में 16 जून को आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी रवि कुमार के साथ गाली-गलौज मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बीडीओ आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष सिंह, उनके भाई मिस्टर सिंह, निशू सिंह, रामसिंगार यादव और अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके साथ मारपीट की कोशिश की और बंधक बनाए रखा। बीडीओ ने बताया कि बैठक के लिए वह सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने लेखाकार शंभु प्रसाद को सदस्यों के बैठने और उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि प्रमुख कक्ष में कुछ लोग उपस्थिति रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर कराने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को केवल वास्तविक सदस्यों से हस्ताक्षर कराने का निर्देश दिया। इसके बाद संतोष सिंह और अन्य लोग उनके कक्ष में आए और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगे। बीडीओ ने थानाध्यक्ष, 112 नंबर और जिला विकास अधिकारी को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आरोपियों ने ब्लॉक के शासकीय अभिलेख और उपस्थिति रजिस्टर कब्जे में ले लिया, जिसमें फर्जी हस्ताक्षर होने की आशंका है। सीओ सगड़ी शुभम तोदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed