फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case against eight on the instructions of SP

Azamgarh News: एसपी के निर्देश पर आठ के खिलाफ मुकदमा

Sun, 23 Apr 2023 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case against eight on the instructions of SP
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली के बाईपास हरैया निवासी सुभाष यादव सीआरपीएफ में बतौर सिपाही तैनात है। घर पर वृद्ध माता-पिता, भाई-भाभी व उनके दो बच्चे रहते है। एसपी को पत्रक देकर सुभाष ने आरोप लगाया कि 20 अप्रैल को असलहों से लैस आठ लोग उसके घर पर चढ़ आए। इसमें शामिल किरन नाम की महिला घर में घुस कर आलमारी आदि खंगाले लगी। विरोध करने पर साथ आए लोगों ने मारपीट किया। वीडियो बनाने का प्रयास किया गया तो उक्त् लोगों ने मोबाइल तोड़ दिया। किरन यादव उसकी मां शारदा ने उसके घर से लगभग ढाई लाख का गहना व 78 हजार रूपये लेकर धमकी देते हुए फरार हो गए। सुभाष की शिकायत के आधार पर एसपी ने जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। जिस पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि एफआईआर में किरन यादव, शारदा यादव, बलराम यादव, सियाराम, जयराम, दयाशंकर व पांचू यादव को नामजद किया गया है। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed