फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car rammed into a truck parked on the roadside, BJP District General Secretary Jayprakash Jaiswal's son died

Azamgarh accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी कार, BJP जिला महामंत्री जयप्रकाश जायसवाल के बेटे की मौत

Wed, 25 Jan 2023 01:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 25 Jan 2023 01:50 PM IST
सार

मूलरुप से सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव निवासी बृजेश जायसवाल (35) जिला मुख्यालय पर भी आवास बना कर रहते है। मंगलवार को वह अपनी कार से पैतृक आवास पर गए थे। रात लगभग साढ़े दस बजे वह भोजन करने के बाद अकेले ही कार चलाते हुए जिला मुख्यालय स्थित आवास पर आ रहे थे। रास्ते में सिधारी थाना अंतर्गत बेलइसा में कार अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी।

विज्ञापन
Car rammed into a truck parked on the roadside, BJP District General Secretary Jayprakash Jaiswal's son died
भाजपा जिला महामंत्री के बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ शहर से सटे बेलइसा मुहल्ले में मंगलवार की देर रात सड़क किनारे खड़ी ट्रक में कार घुस गई। इस हादसे में कार चला रहे भाजपा जिला महामंत्री के पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना के समय मृतक अपने पैतृक आवास कौरागहनी थाना सरायमीर से जिला मुख्यालय स्थित आवास पर आ रहे रहे थे।

विज्ञापन

मूलरुप से सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव निवासी बृजेश जायसवाल (35) जिला मुख्यालय पर भी आवास बना कर रहते है। मंगलवार को वह अपनी कार से पैतृक आवास पर गए थे। रात लगभग साढ़े दस बजे वह भोजन करने के बाद अकेले ही कार चलाते हुए जिला मुख्यालय स्थित आवास पर आ रहे थे। रास्ते में सिधारी थाना अंतर्गत बेलइसा में कार अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता जयप्रकाश जायसवाल वर्तमान में भाजपा लालगंज के जिला महामंत्री है। मृतक पिछले पंचायत चुनाव में मुहम्मदपुर ब्लाक के नंदाव क्षेत्र से महाप्रधानी का चुनाव भी लड़े थे। मृतक मिठाई कारोबारी थे और इनके दो पुत्र व एक पुत्री बताए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed