फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car collides with bike, middle aged man dies

Azamgarh News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, अधेड़ की मौत

Thu, 19 Jun 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Car collides with bike, middle aged man dies
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के बेला मोड़ पर मंगलवार रात 9 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिकेश मौर्य (52 वर्ष) निवासी कलंदरपुर थाना गंभीरपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

हरिकेश मौर्य ठेकमा स्टेट बैंक के पास बीज भंडार की दुकान चलाते थे। रोज की तरह दुकान बंद कर वे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बेला मोड़ के पास पहुंचे, जौनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हरिकेश मौर्य सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची बरदह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में ले लिया। हरिकेश अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी ऊषा मौर्य और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष बरदह संजय कुमार सिंह ने बताया कि कार और चालक को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed