फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cane mafia will not be able to kill the rights of small sugarcane farmers

छोटे गन्ना किसानों का हक नहीं मार पाएंगे गन्ना माफिया

Sun, 30 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cane mafia will not be able to kill the rights of small sugarcane farmers
आजमगढ़। गन्ना विकास विभाग द्वारा संचालित स्मार्ट गन्ना किसान की वेबसाइट पर सारी जानकारी उपलब्घ करा दी गई है। एक क्लिक करके गन्ना किसान गाटावार कृषि योग्य भूमि का विवरण देख सकता है। मिलान न होने की दशा में अपने क्षेत्र के गन्ना पर्यवेक्षक को खतौनी की प्रति उपलब्ध कराकर त्रुटि का निवारण करा सकता है, क्योंकि गाटा संख्यावार दर्ज कृषि योग्य भूमि के आधार पर ही सट्टे का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि स्मार्ट गन्ना किसान की वेबसाइट पर जिस प्रकार बेसिक कोटा ऑप्शन पर क्लिक कर विगत पांच वर्षों के गन्ना आपूर्ति के आंकड़ों का अवलोकन किया जा सकता है। उसी प्रकार एक क्लिक कर गन्ना किसान अपनी गाटा वाईज सीएलए के आंकड़ों का अवलोकन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों के गन्ना क्षेत्रफल का राजस्व अभिलेखों से मिलान करने पर लगभग 15 से 20 प्रतिशत किसानों का गन्ना क्षेत्रफल अधिक पाया गया। इस त्रुटि के निवारण के लिए ग्राम स्तरीय एवं समिति स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेलों में किसानों को त्रुटि निवारण के लिए अवसर भी प्रदान किया गया लेकिन अभी भी कुछ गन्ना कृषक ऐसे हैं, जो सट्टा प्रदर्शन मेलों के दौरान दर्ज कृषि योग्य भूमि के सापेक्ष गाटा संख्या उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। ऐसे गन्ना कृषकों के लिए विभाग द्वारा स्मार्ट गन्ना किसान वेबसाइट पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसे देखकर यदि उनका कोई गाटा संख्या फीड नहीं हो पाया है तो उसकी खतौनी गन्ना पर्यवेक्षक को उपलब्ध कराकर मिसिंग गाटा संख्या को 10 दिवस के भीतर फीड कराएं। उन्होंने बताया कि कतिपय स्थानों पर ऐसे तथ्य संज्ञान में आये हैं कि कुछ गन्ना किसानों द्वारा घोषणा-पत्र में अधिक गन्ना क्षेत्रफल दर्ज करा दिया गया है, जिसके सापेक्ष राजस्व अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि एसजीके में दर्ज कृषि योग्य भूमि के सापेक्ष गाटावार कृषि योग्य भूमि का मिलान आवश्यक है। इसलिए सभी किसान एसजीके की वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं। अन्यथा निर्धारित समयावधि के उपरांत गाटा संख्यावार दर्ज कृषि योग्य भूमि के आधार पर ही सट्टा स्वत: संचालित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed