फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Candidates will write their medium of instruction (Hindi or English) in the block provided on the cover page of the answer sheets.

Azamgarh News: उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पेज पर बने ब्लॉक में हिंदी या अंग्रेजी माध्यम लिखेंगे परीक्षार्थी

Mon, 05 Jan 2026 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Candidates will write their medium of instruction (Hindi or English) in the block provided on the cover page of the answer sheets.
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए जिले में उपलब्ध कराई गईं उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षार्थियों को परीक्षा देने का माध्यम लिखना होगा। इसके लिए कवर पेज पर ब्लॉक बनवाया गया है। केंद्र व्यवस्थापक हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में लिखी गईं उत्तर पुस्तिकाओं के अलग-अलग बंडल तैयार कराएंगे।
विज्ञापन

पुस्तिकाओं में बदलाव किया गया है। कवर पेज पर बनवाए गए ब्लाक में परीक्षार्थियों को हिंदी या अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा देना लिखना होगा। इन दोनों माध्यमों की उत्तर पुस्तिकाओं के अलग-अलग बंडल बनवाए जाने से यह सुनिश्चित होगा कि अंग्रेजी माध्यम की उत्तर पुस्तिकाएं हिंदी माध्यम के परीक्षक के पास या हिंदी माध्यम की उत्तर पुस्तिकाएं अंग्रेजी माध्यम के परीक्षक के पास नहीं जा पाएंगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ियों को रोकना है। इस नई व्यवस्था के अनुरूप अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के परीक्षकों की केंद्रवार सूची माध्यम शिक्षा परिषद तैयार कराएगा। उत्तर पुस्तिकाओं में इस बार दो कवर पेज होंगे। पहला कवर पेज परीक्षार्थियों के विवरण अंकित करने के लिए और दूसरा कवर पेज पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों द्वारा अंक प्रदान करने के लिए है। डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पारदर्शिता आएगी और माध्यम को लेकर होने वाली त्रुटियों से बचा जा सकेगा। इससे परीक्षकों को भी मूल्यांकन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed