फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Candidates broke the rules , took procession

प्रत्याशियों ने तोड़ दिए नियम, निकाला जुलूस

Mon, 02 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 02 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Candidates broke the rules , took procession
प्रशासन की रोक के बावजूद प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने जगह-जगह नियम कानून तोड़ा। कुछ को छोड़ दे तो चुनाव परिणाम आने के बाद उत्साहित प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने न सिर्फ विजय जुलूस निकाला बल्कि अबीर गुलाल उड़ाते हुए नारेबाजी भी की गई। बाइक सवार युवा शहर में भी हुड़दंग मचाते नजर आए।
विज्ञापन


चुनाव और पर्वों को देखते हुए जिले में धारा 144 लगाई गई है। धारा लागू होने पर चार से अधिक व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान पर एक साथ खड़े होकर किसी तरह की बात नहीं कर सकते हैं। सभा या जुलूस निकालने पर पूरी तरह से पाबंदी होती है लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद विजय की खुशी में लोग इस नियम का पालन करना ही भूल गए।
विज्ञापन


लालगंज संवाददाता के अनुसार, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गांव निवासी सुनीता और स्नेहलता के समर्थक भी चुनाव जीतने के बाद बाइक से जुलूस निकालकर प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाया। ऐसा ही कुछ हाल निजामाबाद, कप्तानगंज, मेहनगर, ठेकमा और मार्टीनगंज ब्लाक क्षेत्र में भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए 22 ब्लाकों में अलग-अलग केंद्र बनाया गया है। प्रशासन ने अपनी सुविधा के अनुसार केंद्रों का चयन किया है। ज्यादातर क्षेत्रों में विद्यालयों में मतगणना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed