फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Candidate should get agent's pass

प्रत्याशी सोच समझकर बनवाएं अभिकर्ता का पास

Tue, 27 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Candidate should get agent's pass
आजमगढ़। पंचायत चुनाव के तहत 19 अप्रैल को हुए मतदान के बाद जिला प्रशासन अब दो मई को होने वाली मतगणना केे सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है। मतगणना के लिए प्रत्याशियों और उनके मतगणना अभिकर्ताओं का पास बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में चार पदों ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 19 अप्रैल को मतदान का कार्य संपन्न हो गया। अब जनपद के 22 विकास खंडों में मतगणना का कार्य 22 मई होना है। इसके लिए जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। मतगणना के लिए जिला प्रशासन द्वारा इस बार खुले स्थानों में टेबल लगाने की तैयारी की जा रही है। क्योंकि जनपद के कोरोना का संक्रमण काफी बढ़ चुका है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन कोई रिस्क लेने को तैयार नहीं है। इसी क्रम में प्रत्याशियों और उनके मतगणना अभिकर्ताओं का पास बनाया जा रहा है। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि इस पास को बनवाने में प्रत्याशियों को एक बात का ध्यान रखना होगा कि वह स्वस्थ्य व्यक्ति को ही मतगणना अभिकर्ता बनवाएं। अन्यथा कहीं ऐसा न हो कि मतगणना के दिन किसी टेबल पर उनका कोई अभिकर्ता ही न रहे। इसके लिए प्रत्याशी स्वयं जिम्मेदार होंगे। क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा हर मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों, उनके अभिकर्ताओं और मतगणना कर्मियों की जांच करने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जाएगा। अगर कोई अभिकर्ता संक्रमित मिलता है उसे गेट से अंदर घुसने की इजाजत नहीं होगी। वहीं अगर कोई मतगणना कर्मी संक्रमित पाया जाता है तो उसके स्थान पर दूसरे रिजर्व कर्मी को लगाकर मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed