फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Came to collect goods and blew ten thousand

सामान लेने आए और गल्ले से उड़ा दिया दस हजार

Thu, 06 Jan 2022 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Came to collect goods and blew ten thousand
कस्बा के शेरपुर तिराहा स्थित एक दुकान सामान खरीदने के लिए पहुंचे बाइक सवार युवक गल्ले से 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के समय दुकानदार सामान निकालने के लिए दुकान के अंदर के हिस्से में गया था। दिन दहाड़े हुई घटना से हड़कंप मच गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा के हुसैनगंज निवासी रामकृपाल कसौधन शेरपुर तिराहे पर कपड़े व बर्तन की बड़ी दुकान खोले है। बृहस्पतिवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे बाइक सवार दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और कुछ सामान दिखाने को कहे। इस पर रामकृपाल दुकान के अंदर वाले हिस्से में सामान निकालेे गए। इसी बीच एक युवक ने काउंटर में बने गल्ले को खोला और उसमें रखे 10 हजार रुपये को निकाल लिया। जब तक रामकृपाल सामान लेकर बाहर आते तब तक दोनों युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। गल्ला खुला हुआ देख कर रामकृपाल को शक हुआ। उन्होंने जब गल्ला देखा तो 10 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल निजामाबाद पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed