फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Call of lockdown Diaspora returning to their homes from Delhi-Mumbai

लॉकडाउन की आहट! दिल्ली-मुंबई से अपने घरों को लौट रहे प्रवासी

Thu, 08 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Call of lockdown Diaspora returning to their homes from Delhi-Mumbai
आजमगढ़। देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। शहरों में फिर से लॉकडाउन का डर सता रहा है। लगातार बढ़ रही सख्तियों के बीच लॉकडाउन की आहट सिर पर है और मुंबई व दिल्ली समेत अन्य शहरों से प्रवासी मजदूर अपने घर वापस लौटने लगे हैं। गुरुवार को आदर्श रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के प्लेटफार्म पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। वहां मौजूद यात्रियों के चेहरे पर कोरोना संक्रमण का भय साफ दिख रहा था। बढ़ते कोरोना के बीच लॉकडाउन की आहट से वह शहर छोड़कर अपने गांव को लौट रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर मुंबई, दिल्ली, लखनऊ व कानपुर समेत अन्य शहरों में तेजी से बढ़ रही है।देश एक बार फिर कोरोना वायरस संकट के उसी दौर में जाता दिख रहा है, जहां पिछले साल था। एक तरफ कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। शहरों में फिर से लॉकडाउन का डर सता रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। कई तरह की अन्य पाबंदियां भी लग चुकी हैं। फिर भी कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में प्रवासी मजदूरों के बीच फिर से लॉकडाउन का डर सता रहा है। इसलिए वह फिर से अपने घर की ओर रुख कर लिए हैं। वहां से आने वाले लोग कोरोना के संक्रमण से भयभीत हैं। हालांकि यह लॉकडाउन समाप्त होने के बाद घर से परदेश गए थे लेकिन फिर से उन्हें घर वापस होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। मृत्यु की दर भी तेजी से बढ़ रही है। सबसे अधिक मामले दिल्ली व मुंबई में सामने आ रहे हैं। ऐसे में वहां रहने वाले लोग अपने घर वापस लौट रहे है। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम प्लेटफार्म पर डेरा डाले हुए है। दिल्ली व मुंबई से आने वाले यात्रियों पर उनकी विशेष नजर है।

लक्षण दिखने पर हो रही कोविड की जांच
दिल्ली व मुंबई से आने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण जैसे सर्दी, खांसी-जुकाम व बुखार है, उनकी कोविड-19 की जांच कराई जा रही है। हालांकि पिछले कई दिनों से हर दिन स्टेशन पर 10 कोरोना संक्रमण केस से अधिक मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed