फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   call came in control room and the team reached Mahula Garhwal dam drowning youth saved

Azamgarh: कंट्रोल रूम में आया फोन और महुला गढ़वल बांध पहुंची टीम, डूब रहे युवक को बचाया

Thu, 20 Jul 2023 03:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Jul 2023 03:00 PM IST
सार

घाघरा से आने वाली बाढ़ के दौरान जन धन की हानि को कम करने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट से लेकर महुला गढ़वल बांध तक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
call came in control room and the team reached Mahula Garhwal dam drowning youth saved
बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव के लिए मॉकड्रिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर सभागार में गुरुवार सुबह जिले के अधिकारी बैठे हुए थे। तभी कंट्रोल रूम में फोन आया कि घाघरा में आई बाढ़ के पानी में एक डूब रहा है। इसके बाद कलेक्ट्रेट में बैठे सभी अधिकारी अपनी गाड़ियों में बैठे और महुला-गढ़वल को रवाना हो गए। यह कार्रवाई मॉकड्रिल को लेकर की जा रही थी। 

विज्ञापन


घाघरा से आने वाली बाढ़ के दौरान जन धन की हानि को कम करने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट से लेकर महुला गढ़वल बांध तक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ के दौरान किए जाने वाले बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर जिले के आला अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट से निकलकर टीम सीधे महुला गढ़वल बांध पहुंची। जहां उसने नदी में डूब रहे युवक को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त युवक का उपचार किया। मॉकड्रिल में जनपद के साथ ही तहसील स्तरीय कर्मचारियों के साथ सभी एसडीएम शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed