फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cable burnt, supply restored after 14 hours

Azamgarh News: केबल जला, 14 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति

Sat, 25 Jan 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cable burnt, supply restored after 14 hours
अंबारी। वितरण खंड फूलपुर के सुदनीपुर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन बृहस्पतिवार की रात एक बजे ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति बाधित हो गई। काफी मशक्कत के बाद केबल जल जाना समाने आया। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। शुक्रवार को दोपहर में 14 घंटे बाद फॉल्ट सही होने पर जब आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ब्रेकडाउन से फूलपुर तहसील मुख्यालय सहित लगभग छह गांवों की आपूर्ति बाधित रही। लाइनमैनों ने ब्रेकडाउन की तलाश शुरू की, लेकिन मौसम खराब होने के कारण रात में फॉल्ट की तलाश नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ लाइनमैनों की टीम पूरी लाइन पर पेट्रोलिंग की तो 33 केवी लाइन केबल जला मिला। चार घंटे के अथक प्रयास के बाद केबल को सही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जैसे ही विद्युत आपूर्ति चालू की गई तो कंट्रोल रूम का आउटगोइंग पैनल का स्पॉड फट गया। इसको भी सही करने में ढाई घंटे लग गए। फिर दो घंटे की रोस्टिंग के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी।

लगभग 14 घंटे बाद बिजली बहाल होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सास ली। अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फाल्ट के चलते लगभग 14 घंटे आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed