फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   By the end of January, vehicles will be filled on the Sixlane

जनवरी के अंत तक सिक्सलेन पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Sat, 07 Nov 2020 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
By the end of January, vehicles will be filled on the Sixlane
पूर्वांच्चल एक्सप्रेस-वे पैकेज छह और पांच का स्थलीय निरीक्षण करते उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक व? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव गृह एवं गोपन उप्र अवनीश अवस्थी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन तथा अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास उप्र आलोक कुमार द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पैकेज छह और पांच का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद अवनीश अवस्थी ने जनवरी के अंतिम दिनों में एक्सप्रेस-वे से संचालन शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन

किशुनदासपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंचे यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी को हेलीकाप्टर से उतरते ही गार्ड आफ आनर दिया गया और अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पहले से एक्सप्रेस वे के उस स्थल का निरीक्षण किया जहां पर पहले से सड़क को काटकर छोड़ा गया था। जिसमें उन्होंने सड़क से काटे गए टुकड़े की मोटाई को मापा। जो 150 सेमी की जगह 155 सेमी मिली। इस पर उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद वह सीधे कार्यदायी संस्था के आफिस पहुंचे। जहां पहले से ही समीक्षा बैठक के लिए व्यवस्था की गई थी। बैठक में पैकेज पांच के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि वर्तमान समय में 64 प्रतिशत कार्य पूर्ण है। नवंबर तक 70 प्रतिशत कार्य की भौतिक प्रगति पूर्ण कर ली जाएगी और दिसंबर तक 77 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पैकेज पांच व छह के गुणवत्ता के जांच की जिम्मेदारी राइट्स का दी गई है। समीक्षा में पाया गया कि राइट्स कंपनी के पास 38 केस पेंडिंग हैं, जो रेन कट व फीनिशिंग स्ट्रक्चर से संबंधित हैं। इसी के साथ ही अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन ने पैकेज पांच के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिये कि तीनों शिफ्टों में कार्य कराकर जनवरी तक कार्य पूर्ण कराएं। वहीं पैकेज छह की समीक्षा में प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि वर्तमान में 59 प्रतिशत कार्य पूर्ण है। नवंबर के अंत तक 66 प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा और जनवरी में 75 प्रतिशत भौतिक प्रगति पूर्ण कर ली जाएगी। इस मौके पर मंडलायुक्त वीवी पंत, डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे, डीएम राजेश कुमार, एसपी सुधीर कुमार सिंह, सीआरओ हरी शंकर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

0000000000000000000000
समीक्षा में उठी मिट्टी की समस्या
आजमगढ़। पैकेज पांच और छह में कुल 11 किमी तक मिट्टी का कार्य अपूर्ण मिला। जिस पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश अवस्थी ने पैकेज छह के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि जो कांट्रैक्टर मिट्टी के कार्यों में लगे हुए हैं, उनके द्वारा मैन पावर व मशीनें बढ़ाकर मिट्टी डालने का कार्य पूर्ण कराएं। ठेकेदारों से मिट्टी का कार्य जल्द पूर्ण कराने के लिए उनको बोनस भी दिया जाए। डीएम को निर्देश दिया कि पैकेज छह के जिन तीन जगहों पर मिट्टी डालने में समस्या आ रही है, उसकी स्वयं मानीटरिंग करते हुए मिट्टी डालने में आ रही समस्या का निस्तारण करें। प्रत्येक दो-दो दिन पर पैकेज पांच व छह की मानीटरिंग करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
पैकेज छह की रुकावटों को दो दिन में दूर करने का आश्वासन
आजमगढ़। मीडिया से वार्ता के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश अवस्थी ने कहा कि जनवरी के अंत तक एक्सप्रेस-वे पर वाहन फर्राटा भरना शुरू कर देंगे। पैकेज पांच में कहीं कहीं क्रिटिकल स्ट्रक्चर है और पैकेज छह में एक दो जगह पर जमीन की समस्या का समाधान होना है। जिसके लिए किसानों से बात हो गई हैं। डीएम ने दो दिन में इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
00000000000000000
छह प्रतिशत पूरा हुआ लिंक एक्सप्रेस-वे का भी निर्माण
आजमगढ़। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस का निर्माण भी शुरू हो गया है। अब तक लिंक एक्सप्रेस का छह प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। दिसंबर से जनवरी तक इसका कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। कोरोना के कारण दो महीने एक्सप्रेस-वे का कार्य बाधित रहा। जिसमें अब तेजी आ गई है।

000000000000000
50 मिनट की देरी से पहुंचे मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा
आजमगढ़। मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को जनपद पहुंचने का समय 12.05 बजे निर्धारित था। लेकिन वह निर्धारित समय से 50 मिनट की देरी से पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने 20 से 25 मिनट तक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। फिर लगे स्टालों पर अधिकारियों के साथ भोजन किया और 01.37 बजे वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed