फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Buses engaged in civic elections, passengers upset

Azamgarh News: निकाय चुनाव में लगीं बसें, यात्री परेशान

Fri, 05 May 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Buses engaged in civic elections, passengers upset
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव में कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों के साथ ही रोडवेज बसों की भी ड्यूटी लगी है। पहले चरण का चुनाव बृहस्पतिवार को था। इसके मद्देनजर कर्मचारियों को लाने व ले जाने के लिए आजमगढ़ रिजन से कुल 62 बसें भेज दी गई। जिससे यात्रियों को रोडवेज परिसर में घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं रोडवेज परिसर में ऑटो चालक घुसकर बेधड़क सवारियों को बैठा रहे। वहीं जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। शादी विवाह का सीजन होने से बड़ी संख्या में लोग महानगरों से घर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में आजमगढ़ रिजन से कुल 62 बसें चुनाव ड्यूटी में भेजे जाने से बसों की कमी हो गई है। यदि आजमगढ़ डिपो के एआरएम की माने तो उनके डिपो की कुल 14 बसें गईं है। वहीं डा. आंबेडकर डिपो के एआरएम की माने तो उनके यहां से कुल 10 बसें ड्यूटी में लगाई गई है। इसी प्रकार शाहगंज डिपो से पांच व बाकी के अन्य सभी बसें बलिया, मऊ, दोहरीघाट व रसड़ा से लगाई गई है। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कड़ी धूप व उमस में घंटों रोडवेज परिसर व स्टाफ पर इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि आजमगढ़ रिजन की सातों डिपो से प्रतिदिन 10 से 15 हजार यात्री यात्रा करते हैं। अब बसों की संख्या कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग मजबूरन डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंच रहे हैं। मऊ की रहने वाली रेनू ने बताया कि पिछले एक घंटे से बस का इंतजार कर रही लेकिन अभी तक बस नहीं आई। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद जाने वाली यात्री मनीषा ने बताया कि रोडवेज पर एक घंटे से बस का इंतजार कर रही लेकिन एक भी बस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed