फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Burnt Effigy of PM

पीएम का पुतला फूंका

Wed, 14 Jan 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 14 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Burnt Effigy of PM
केंद्र सरकार के जनविरोधी अध्यादेश भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की।

भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड और सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस कार्यालय से निकलकर एसपी कार्यालय, नेहरू हाल होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचा।
विज्ञापन


यहां कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण कानून वापस लो की नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष राजेश गिरी ने कहा कि केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण कानून किसानों के साथ सरासर धोखा है। अध्यादेश राज नहीं चलने दिया जाएगा।

 केंद्र सरकार पूंजीपति, धन्ना सेठों के हाथ गरीब,किसान की भूमि सौंपने का षड़यंत्र रच रही है। भाजपा की इस चाल को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

पुतला फूंकने के दौरान डा. शारिक अहमद खान, आदर्श सिंह, वेद प्रकाश यादव, संजय दूबे, मो. जैद, पारस यादव, मनोज यादव, हाजी माजिद, केदार यादव, शमीम, मंटू पांडेय, चंद्रभूषण यादव, विनोद राजभर, अशोक राजभर, विजय यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed