{"_id":"3a0d376f68fe38923b424efe1be5ae4a","slug":"burglars-stole-a-shipment-of-thousands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने हजारों का माल बटोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने हजारों का माल बटोरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दो प्रमुख भवनों से सोलर लाइट और हजारों रुपये के सामान की चोरी हो गई। घटना के संबंध में पीड़ितों ने सोमवार को शहर कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
चोरी की पहली रिपोर्ट दर्ज कराने वाले मुकेश कुमार विकास भवन में स्थित नेडा विभाग के जिला प्रबंधक हैं। उनका आरोप है कि विकास भवन कार्यालय परिसर में प्रकाश के लिए सोलर लाइट लगवाई गई थी जिसे 15 जनवरी की रात चोर चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसी क्रम में चोरी की दूसरी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले मुकेश कुमार श्रीवास्तव शहर कोतवाली क्षेत्र के आजमपुर कोड़र गांव के रहने वाले हैं। उनका आरोप है कि शहर के हरैया मुहल्ले में नारी शिक्षण प्रशिक्षण कार्यालय स्थित है।
विज्ञापन
नौ दिसंबर की रात चोर ताला तोड़कर प्रशिक्षण केंद्र में घुसे और भीतर रखी कापी, किताब सहित हजारों रुपये के सामान ले गए। शहर कोतवाल सारंगधर द्विवेदी ने बताया कि दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।