फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bullet shot in left leg, right leg shown in medical report

Azamgarh News: बाएं पैर में लगी गोली, मेडिकल रिपोर्ट में दिखा दिया दाहिना पैर

Tue, 06 Feb 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bullet shot in left leg, right leg shown in medical report
जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। गोली से घायल एक युवक की गलत मेडिकल रिपोर्ट डॉक्टरों ने बना दिया। इसका लाभ घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को मिला और पुलिस ने उनका मामूली धाराओं में चालान कर दिया। पीड़ित ने डीएम से शिकायत की तो डीएम के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने चार सदस्यीय कमेटी से सोमवार को पुन: घायल युवक का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

सरायमीर थाना के खानपुर गांव निवासी अरविंद यादव को 24 जनवरी को गोली मार दी गई थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां वह आर्थों वार्ड में बेड संख्या 16 पर भर्ती रहा। मामला गोली मारे जाने का था तो पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट की दरकार थी। इस पर डॉक्टर ने पुलिस को गलत मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध करा दिया। इसमें बाएं पैर में गोली लगने के बाद भी रिपोर्ट में दाएं पैर में गोली लगने बात लिख दी गई। इस गलत रिपोर्ट का आरोपियों को फायदा मिला और पुलिस ने उनका मात्र 151 में ही चालान कर दिया। इस बात की जानकारी जब घायल के परिजनों को हुई तो परिजनों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को घायल युवक का पुन: चार सदस्यीय कमेटी ने मेडिकल कर अपनी रिपोर्ट पुलिस को प्रेषित किया। टीम में डॉ. एसके विमल, डॉ. बीके श्रीवास्तव, डॉ. एससी कन्नौजिया व डॉ. पीबी प्रसाद शामिल थे।
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट में गलती से बाएं के स्थान पर दायां पैर लिख गया था। डीएम के निर्देश पर चार डॉक्टरों की टीम से पुन: मेडिकल करा कर रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। ताकि पीड़ित के साथ न्याय हो सके और अनुचित लाभ आरोपी न उठा सके। - डॉ. आमोद कुमार, प्रभारी एसआईसी, जिला-मंडलीय अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed