फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bulldozer of administration run on encroachment on government land

सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Mon, 18 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer of administration run on encroachment on government land
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा अम्मा आईमा में रविवार को तहसील प्रशासन का बुलडोजर चला। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाही करते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। गांव में स्थित गाटा संख्या 112,105 व 108 सरकारी अभिलेखों में खलिहान,पोखरी व सौरहन और खाद गड्ढा के नाम से दर्ज है। जिस पर गांव के ही रामजनम यादव पुत्र राजदेव, कैलाश पुत्र श्याम बली,पलटन पुत्र श्याम बली,मीना पत्नी रुपेश, माला पत्नी शंभू ,कैलाश पुत्र श्यामबली, लौटन पुत्र रामसमुझ आदि लोगों ने शौचालय, मढई और दीवाल खड़ा कर कब्जा कर रखा था। इसका मुकदमा उच्च न्यायालय में चल रहा था। रविवार को शाम नायब तहसीलदार मंयक मिश्रा के नेतृत्व में जीयनपुर कोतवाली पुलिस, राजस्व निरीक्षक के साथ 5 लेखपालों की टीम जमीन का पैमाइश किया। इसके बाद जेसीबी मशीन लगाकर पोखरी,खलिहान, सौरहन व खाद गड्ढा से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कब्जा करने वालो में हड़कंप की स्थिति बनी रही।राजस्व निरीक्षक राकेश पान्डेय, सुनील पटेल, रितेश दूबे, शेषनाथ मौर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed