फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bulava Toli will make people aware in Azamgarh for lok sabha election 2024

Lok Sabha Election: क्या है बुलावा टोली, जो एवरेज से कम वोटिंग वाले क्षेत्रों में लोगों को करेगा जागरूक

Thu, 04 Apr 2024 06:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 06:34 PM IST
सार

Lok Sabha Election: गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए 'बुलावा टोली' का गठन किया जा रहा है। जो मतदान से पहले लोगों को जागरूक करेगी और मतदान के दिन लोगों को मतदान के लिए बूथों तक पहुंचाएगी। ताकि इन बूथों पर मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन
Bulava Toli will make people aware in Azamgarh for lok sabha election 2024
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। उसके द्वारा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिन बूथों पर 2019 के चुनाव में स्टेट एवरेज से कम वोटिंग हुई थी, उन बूथों पर विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन


विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव में जनपद में 2500 बूथ ऐसे थे, जिन पर स्टेट एवरेज से कम वोटिंग हुई थी। इस बार लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा इन बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों को लगाकर यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर क्या कारण था कि इन बूथों पर स्टेट एवरेज से कम वोटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अधिकारी इन गांवों में लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं साथ ही उन्हें मतदान करने के प्रति जागरुक कर रहे हैं। इसके अलावा इन गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए 'बुलावा टोली' का गठन किया जा रहा है। जो मतदान से पहले लोगों को जागरूक करेगी और मतदान के दिन लोगों को मतदान के लिए बूथों तक पहुंचाएगी। ताकि इन बूथों पर मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। इसी क्रम में बुधवार को एसडीएम निजामाबाद संतरंजन द्वारा दो गांवों के लोगों के साथ बैठक की गई।

 
बुलावा टोली में 10 लोग होंगे शामिल
इस बुलावा टोली के गठन में गांव के सम्मानित 10 लोगों का चयन किया जाएगा। जो घर-घर घूमकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही यह लोग बीएलओ की मदद करेंगे।

बोले अधिकारी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में 2500 बूथ ऐसे हैं जिन पर 2019 के लोकसभा चुनाव में स्टेट एवरेज से कम मतदान हुआ था। संबंधित गांवों में बुलावा टोली का गठन किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि इस लोकसभा चुनाव में इन बूथों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed