फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BSP MP Sangeeta Azad joins BJP

Azamgarh News: बसपा सांसद संगीता आजाद भाजपा में शामिल

Tue, 19 Mar 2024 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
BSP MP Sangeeta Azad joins BJP
आजमगढ़। लालगंज से बसपा सांसद संगीता आजाद ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के समक्ष लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके भाजपा में शामिल होने से जिले में बसपा को दूसरा झटका लगा है। इसके पहले आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके शाह आलम गुड्डू जमाली सपा का दामन थाम चुके हैं।
विज्ञापन

संगीता आजाद एक राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती है। उनके ससुर गांधी आजाद 1996 से 2007 तक लगातार राज्यसभा सांसद रहे। उनसे पहले उनके पति आजाद अरिमर्दन भी 2017 में के टिकट पर लालबसपा गंज विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में जब सपा और बसपा में गठबंधन हुआ तो उन्हें बसपा ने लालगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। उन्होंने भाजपा की नीलम सोनकर को हराकर जीत हासिल की और सांसद बनने का गौरव हासिल किया। काफी दिनों से संगीता आजाद के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार सोमवार को सारी अटकलों को दरकिनार कर उन्होंने लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed