फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BSP and Baspa sure of only women

बसपा और भासपा को ही महिलाओं पर यकीं

Mon, 13 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 13 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
BSP and Baspa sure of only women
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo
नारी सशक्तीकरण और महिलाओं को सुरक्षा व्यवस्था देने वाली भाजपा और समाजवादी पार्टी ने इस विधानसभा चुनाव में आधी आबादी (महिलाओं) को चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया है। हालांकि पिछले दिनों भाजपा से गठबंधन में भासपा को मिली मेंहनगर सीट पर मंजू सरोज को टिकट दिया गया। जबकि बसपा ने सगड़ी विधानसभा से वंदना सिंह और मेंहनगर से विद्या चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। विद्या चौधरी दो बार विधायक रह चुकी हैं जबकि वंदना सिंह पूर्व विधायक स्व. सर्वेश सिंह सीपू की पत्नी हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने जहां महिला सशक्तीकरण को लेकर बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ कार्यक्रमों पर बल दिया। वहीं, सपा ने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाईं। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी की बात आई तो दोनों पार्टियों ने जिले में टिकट बंटवारे में महिलाओं को उपेक्षित कर दिया। बहुजन समाज पार्टी ने सगड़ी विधानसभा से वंदना सिंह और मेंहनगर विधानसभा से विद्या चौधरी को टिकट देकर महिलाओं के मनोबल को बढ़ाया है। वहीं, भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल भारतीय समाज पार्टी ने मेंहनगर से मंजू सोनकर पर विश्वास जताया है।
विज्ञापन


इससे पहले के चुनावों पर नजर डालें तो 1952 के विधानसभा चुनाव में फूलपुर विधानसभा से कांग्रेस की आशालता व्यास ने दलित विधायक के रूप में खाता खोला था। 1957 के चुनाव में लालगंज से कांग्रेस ने सूर्यमुखी को टिकट दिया लेकिन वह छठे स्थान पर रहीं। 1962 के चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी ने  विजय लक्ष्मी को चुनाव मैदान में उतारा, जो पांचवें स्थान पर रहीं। 1967,  1969, 1974, 1977 और 1980 तक राजनीतिक दलों ने महिलाओं को टिकट नहीं दिया। 1985 में सगड़ी से कांग्रेस ने शारदा सिंह और सीपीआई ने संतोष सिंह (महिला) को चुनाव मैदान में उतारा लेकिन दोनों में शारदा दूसरे और संतोष पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी चुनाव में अतरौलिया से प्रेमबाला को 12वां और मेहनगर से शांति 10वें स्थान पर रहीं। 1989 में सरायमीर विधानसभा से विद्या देवी और लालगंज से शैलकुमारी ने भाग्य आजमाया। शैल तीसरे और विद्या छठे स्थान पर रहीं। 1991 में निजामाबाद विधानसभा से रुचि चुनाव लड़ीं, जो छठे स्थान पर रहीं। गोपालपुर विधानसभा से पुष्पा नौवें स्थान रहीं। 1993 में निजामाबाद विधानसभा से निर्मला और अतरौलिया विधानसभा से कैलाशी देवी चुनाव मैदान में रहीं, जिसमें निर्मला 20वें और कैलाशी देवी 13वें स्थान पर रहीं।


1996 के चुनाव में रंजना यादव फूलपुर से चुनाव मैदान में रही और मेंहनगर से विद्या चौधरी को टिकट मिला। दोनों ही उपविजेता रहीं। 2002 में बसपा ने विद्या चौधरी पर भरोसा जताते हुए मेंहनगर से फिर टिकट दिया। जिसमें विद्या चौधरी को विजय मिली। वहीं, निजामाबाद से विमला और फूलपुर से रंजना यादव तीसरे स्थान पर रहीं। 2007 में विद्या चौधरी बसपा के टिकट पर फिर विजय हासिल की और मंत्री पद पर आसीन हुई। वहीं, 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें मेंहनगर सीट से हार का सामना करना पड़ा। इस बार पार्टी ने एकबार फिर उन पर विश्वास जताते हुए उम्मीदवार बनाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed