फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   bsa inspaction

बीएसए को चेतावनी, पटल सहायक के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश

Tue, 15 Dec 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
bsa inspaction
आजमगढ़। मंडलायुक्त वीवी पंत ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमियां मिलने पर बीएसए को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही पटल सहायक के विरुद्घ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिला समन्वयक की सत्यनिष्ठा संदिग्ध करने तथा बार-बार अनुचर के अनुपस्थिति मिलने पर वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया। कमिश्नर विजय विश्वास पंत के निरीक्षण के दौरान अनुचर मुरलीधर राम अनुपस्थित पाया गया। मंडलायुक्त ने उक्त कर्मचारी के बार-बार अनुपस्थित मिलने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का निर्देश। वहीं मंडलायुक्त को स्वेटर वितरण में अनियमितता मिली। उन्होंने प्रथम दृष्टया जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता समग्र शिक्षा अभियान) आरसी चौहान की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उनकी सत्यनिष्ठा संदिग्ध करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी को भी निर्देश दिया कि जिला समन्वयक के कार्यों की गहनता से जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने पर इनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसके बाद वह स्कूलों को मान्यता दिए जाने एवं स्वेटर वितरण की स्थिति का जायजा लिए। जहां पर स्कूलों की मान्यता से संबंधित फाइलों का रख-रखाव की व्यवस्था सही नहीं पाई गई। इसके साथ ही उन्होंने पर्यवेक्षणीय दावित्वों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed