फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brutal murder of old couple sleeping outside house in azamgarh

Azamgarh: घर के बाहर सो रहे वृद्ध दंपती की निर्मम हत्या, खौफनाक वारदात से सहम उठा गांव

Mon, 26 Jun 2023 06:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 06:04 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले परसहां गांव में बीती रात खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। घर के बाहर सो रहे वृद्ध दंपत्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घटनास्थल का नजारा देख पूरा गांव सहम उठा। 

विज्ञापन
Brutal murder of old couple sleeping outside house in azamgarh
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के कयामुद्दीनपट्टी परसहां गांव स्थित अंडरपास के पास रविवार रात वृद्ध दंपत्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वृद्ध दंपत्ति घर के बाहर सो रहे थे। सुबह लोगों ने रक्तरंजित शव देखे तो हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर चारों ओर खून फैला था। इस खौफनाक वारदात से पूरा गांव सहम उठा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई। आईजी व एसपी भी मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली।

विज्ञापन


मूलरूप से सिधारी थाना क्षेत्र के कटघर गांव निवासी विश्वनाथ सोनकर ने (82) 12 वर्ष पूर्व परसहां गांव में जमीन लेकर मकान बनवाया था और पत्नी शनिचरी देवी (80) के साथ वहीं रहते थे। दंपती के तीन पुत्र अपने-अपने परिवार के साथ सिधारी थाना क्षेत्र के कटघर गांव स्थित मकान में रहते हैं।

विज्ञापन

दोनों हाथों की हथेलियों को हमलावरों ने काट डाला

रविवार रात विश्वनाथ व उनकी पत्नी शनिचरी घर के बाहर चारपाई पर सोए थे। देर रात अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी। हत्यारों ने दोनों के सिर, हाथ व पैर पर धारदार हथियार से हमला किया। शनिचरी के तो दोनों हाथों की हथेलियों को हमलावरों ने काट कर अलग कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: BHU की छात्रा ने नए प्रेमी संग मिल पुराने बॉयफ्रेंड को बेरहमी से मार डाला, मां-बाप शव तक नहीं देख सके

 

सोमवार सुबह गांव के लोगों ने शव देखे तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस के साथ ही दंपती के पुत्रों को दी गई। कुछ ही देर में परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। हत्या की जानकारी पर आईजी अखिलेश कुमार व एसपी अनुराग आर्य भी मय दल बल पहुंचे और मौका मुआयना किया। दंपती के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि  पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी किसी से किसी तरह के विवाद से इंकार कर रहे हैं। निजामाबाद पुलिस के साथ ही एसओजी, सर्विलांस सेल को लगाया गया है। हर उस व्यक्ति पर पुलिस की नजर है जो दंपती से मिलने-जुलने आते रहे हैं। 

पुलिस के लिए अबूझ पहेली बना हत्याकांड

वृद्ध दंपती की निर्मम हत्या पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनी है। हालांकि पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का दावा भी कर रही है लेकिन सोमवार की शाम तक उसके हाथ कोई ऐसे सुराग नहीं लग सके थे, जिससे हत्यारों तक पहुंचा जा सके। डॉग स्क्वायड, फोरेंसिंक टीम, एसओजी व सर्विलांस सेल के साथ ही महकमा ने हत्याकांड खुलासे के लिए पूरी ताकत लगा रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed