फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brutal murder of old couple in azamgarh hands and feet were tied

वृद्ध दंपती की निर्मम हत्या: हाथ-पैर बांधा, मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर तलवार से काटा, मंजर देख कांप गई रूह

Mon, 26 Jun 2023 07:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 07:03 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के कयामुद्दीनपट्टी परसहां गांव निवासी वृद्ध दंपती की रविवार की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जिसने भी सुबह उनके शव देखे उनकी रूह कांप कर रह गई। हत्यारों ने विश्वनाथ के हाथ व पैर पहले चारपाई में बांधा फिर मुंह में भी कपड़ा ठूंस दिया था। 

विज्ञापन
Brutal murder of old couple in azamgarh hands and feet were tied
घटनास्थल पर पहुंचे आजमगढ़ एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में दिल को दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। निजामाबाद थानाक्षेत्र के कयामुद्दीनपट्टी परसहां गांव निवासी वृद्ध दंपती की रविवार की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह जिसने भी दंपती के शव देखे वह कांप कर रह गया। हत्यारोपियों ने बड़ी ही निर्ममता से घर के बाहर सो रहे वृद्ध दंपती की हत्या की थी।

विज्ञापन


जहां वृद्ध का चारपाई से हाथ-पैर बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था तो वहीं वृद्धा के दोनों हाथों की कलाइयों को काट कर दूर फेंक दिया गया था। जिसे सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने कुछ दूरी पर झाड़ियों से बरामद किया। वृद्धा का दाहिना हाथ तीन टुकड़ों में काटा गया था। परिजनों ने बताया कि दंपती के शरीर पर जो भी जेवरात थे, उसे हमलावर ले गए। 
विज्ञापन


मूलरूप से सिधारी थाना क्षेत्र के कटघर गांव निवासी विश्वनाथ सोनकर (82) ने 12 वर्ष पूर्व परसहां गांव में जमीन लेकर मकान बनवाया था और पत्नी शनिचरी देवी (80) के साथ वहीं रहते थे। दंपती के तीन पुत्र अपने-अपने परिवार के साथ कटघर गांव स्थित मकान में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी से भी कोई रंजिश नहीं

Brutal murder of old couple in azamgarh hands and feet were tied
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रविवार की रात विश्वनाथ व उनकी पत्नी शनिचरी घर के बाहर चारपाई पर सोए थे। देर रात दोनों के सिर, हाथ व पैर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गांव के लोगों को सोमवार की सुबह जानकारी हुई। सूचना पुलिस और दंपती के पुत्रों को दी गई। इसके बाद परिजन व पुलिस पहुंची। आईजी अखिलेश कुमार व एसपी अनुराग आर्य भी पहुंचे। दंपती के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दंपती के पुत्र अमरजीत के अनुसार, किसी से भी कोई रंजिश उसके माता-पिता की नहीं थी। वह हर दूसरे-तीसरे दिन यहां आते थे और मां-बाप का हाल-चाल लेकर लौट जाते थे।

परिजनों के अनुसार, विश्वनाथ सोनकर ने लगभग 12 साल पूर्व पत्नी शनिचरा के मायके मीरपुर के पास परसहा गांव में तीन बीघा जमीन बैनामा कराई थी। इसी जमीन पर वह करकट डाल कर पत्नी के साथ रहता था। रविवार की रात धारदार हथियार से हमला कर दोनों की हत्या कर दी गई। जिसने भी सुबह उनके शव देखे उनकी रूह कांप कर रह गई। हत्यारों ने विश्वनाथ के हाथ व पैर पहले चारपाई में बांधा फिर मुंह में भी कपड़ा ठूंस दिया था। जिससे चीख न निकल सके।

पुलिस के लिए अबूझ पहेली बना हत्याकांड

Brutal murder of old couple in azamgarh hands and feet were tied
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वृद्ध दंपती की निर्मम हत्या पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनी है। हालांकि पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का दावा भी कर रही है लेकिन सोमवार की शाम तक उसके हाथ कोई ऐसे सुराग नहीं लग सके थे, जिससे हत्यारों तक पहुंचा जा सके। डॉग स्क्वायड, फोरेंसिंक टीम, एसओजी व सर्विलांस सेल के साथ ही महकमा ने हत्याकांड खुलासे के लिए पूरी ताकत लगा रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed