फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brother was working in place of Lekhpal, FIR

लेखपाल के जगह पर काम कर रहा था भाई...एफआईआर

Tue, 07 Jan 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Brother was working in place of Lekhpal, FIR
निजामाबाद में आयोजित संपूर्ण समधान दिवस पर सुनवाई करती मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने तहसील निजामाबाद में संपूर्ण समधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए 10 मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान कुल 84 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इसमें राजस्व के 46, विकास के 8, पुलिस विभाग के 13, विद्युत के 10 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित मामले थे। क्षेत्र के एक गांव में तैनात लेखपाल के स्थान पर उसके भाई के कार्य करने की पुष्टि होने पर कमिश्नर ने लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही भाई के विरुद्ध तत्काल एफआईआर के लिए निर्देशित किया। यूपी एग्रो, श्रम विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम वजीरमलपुर व्यक्ति ने बताया कि गांव में तैनात लेखपाल योगिता सिंह कभी नहीं आती हैं। लेखपाल के स्थान पर उनके भाई पुष्पेंद्र सिंह कार्य करते हैं। मंडलायुक्त ने उक्त लेखपाल को तलब किया तो भाई उपस्थित हुआ। स्वयं को लेखपाल बताया। फरियादी सहित एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक ने उसे लेखपाल का भाई बताया गया। तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल योगिता सिंह अवकाश पर हैं। कमिश्नर ने इस सख्त नाराजगी जताई। लेखपाल योगिता सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा उनके भाई के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया। नसीरपुर खालसा निवासी अनिल कुमार ने बाहा पर अवैध रूप से हो रहे पेट्रोल पंप के निर्माण का रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कमिश्नर ने नायब तहसीलदार को मौके पर जाकर प्रकरण निस्तारित करने को कहा। जगजीवनपुर निवासी पप्पू राम, प्रह्लाद आदि ने गांव में तैनाती के बावजूद सफाई कर्मी के कभी न आने, मोहनाठनिवासी लालमन ने चकमार्ग पर दबंग व्यक्ति द्वारा कब्जा करने, ईशरपुर निवासी हरी यादव ने अपने हिस्से की भूमि पर विपक्षी द्वारा जबरन कब्जा करने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया। रघनाथपुर निवासी विक्रम राम ने बताया कि उनका मीटर नवंबर 2018 से जला हुआ है, बार-बार आवेदन देने के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा नहीं बदला जा रहा है। मुख्य अभियंता विद्युत को तत्काल मीटर बदलने के निर्देश दिए। डीआईजी रविंद्र गौंड, संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वित्तएवं राजस्व) गुरू प्रसाद गुप्त, आरएफसी राजेश कुमार, उप निदेशक राष्ट्रीय बचत डा. विजयनाथ मिश्र, उप निदेशक पंचायत राम जियावन, उप आबकारी आयुक्त एसपी चैधरी, उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी, क्षेत्राधिकारी पुलिस मुहम्मद अकमल, तहसीलदार सर्वेश कुमार सिंह गौर सहित अन्य मंडलीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed