फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brother's wrist adorned with the love of sisters, Rakshabandhan festival of brother and sister celebrated with pomp in Azamgarh

बहनों के प्यार से सजी भाई की कलाई, भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मना

Mon, 03 Aug 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Brother's wrist adorned with the love of sisters, Rakshabandhan festival of brother and sister celebrated with pomp in Azamgarh
रक्षाबंधन के आवसर पर भाईयों की कलाई पर राखी बांधती बहनें। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व सोमवार को शहर से लेकर गांव तक धूमधाम के साथ मनाया गया। भाइयों की कलाई पर बहनों ने जहां रक्षा सूत्र बांध कर भाई के माथे पर तिलक लगाया। वहीं भाइयों ने आजीवन बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व पर बहने सप्ताह भर पूर्व से ही तैयारी में जुट गई थी। ससुराल रह रहीं बहनों में अधिकतर कोरियर और पोस्टआफिस के जरिए पहले ही भाइयों को राखियां भेज चुकी थीं। सोमवार को मोबाइल से मैसेज भेज कर भाई का आशीर्वाद लिया। बाजार में सजी राखी की आकर्षक दुकानों पर रक्षा बंधन पर्व के फिल्मी गीतों से पूरा शहर जहां गूंज रहा था। पर्व को लेकर कुछ उत्साहित बहनें भाई को राखी बांधने पहुंची। अधिकतर बहनों ने शुभ मुहूर्त दोपहर एक बजे के समय को ध्यान में रखते हुए बाजार में पूजन सामग्री के साथ ही मिठाई और आकर्षक राखियों की खरीदारी की। फिर विधि विधान से रक्षा सूत्र बांध ा। इस दौरान भाइयों ने बहनों को आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया। हालांकि कोरोना की काली छाया इस पर्व पर भी देखने केे मिली। बहुत सी बहनें ऐसी रहीं जो दूर होने के कारण अपने भाई के पास नहीं पहुंच सकी और ना ही भाई पहुंच सके। बहुत सी बहनों ने सरकार द्वारा दी गई निशुल्क यात्रा का लाभ उठाते हुए भाइयों को राखी बांधने के पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed