फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Broken high tension wire leads to death, young man dies

Azamgarh News: मौत बनकर टूटा हाईटेंशन तार, युवक की मौत

Thu, 21 Sep 2023 10:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
Broken high tension wire leads to death, young man dies
आजमगढ़। सिधारी थाना अंतर्गत आजमगढ़-निजामाबाद मोड़ पर बिजली के 11 हजार वोल्ट का तार सरेराह टूट कर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सिधारी थाना पुलिस ने झुलसे व्यक्ति को तत्काल अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़-निजामाबाद मार्ग पर स्थित एकरामपुर मोड़ के पास बुधवार को दिन में डेढ़ बजे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन लाइन का तार अचानक से टूट कर बीच सड़क पर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार गुड्डू यादव (35) निवासी वजहुद्दीनपुर हैंगापुर थाना सिधारी की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरी बाइक सवार राहगीर राजेंद्र (55) निवासी तिलहुआ थाना गंभीरपुर झुलस गया। तार टूट कर गिरने और दो लोगों की चपेट में आकर झुलसने से मौके पर हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए भगदड़ सी स्थिति उत्पन्न हो गई। तार में करंट होने के चलते झुलस रहे लोगों को कोई बचाने भी आगे नहीं आ सका। सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में लाइट कटवाने के बाद झुलसे राजेंद्र को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed