फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Broke the statue of Dr. Bhimrao Ambedkar and threw it in the well

Azamgarh News: डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ कुएं में फेंकी

Sat, 03 Jun 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Broke the statue of Dr. Bhimrao Ambedkar and threw it in the well
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के शेखवलिया गांव में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बृहस्पतिवार की रात अराजकतत्वों ने उखाड़ कर पास स्थित कुएं में फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा गायब देखी तो आक्रोशित हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुई प्रतिमा को कुएं से बरामद किया और शुक्रवार की देर शाम नई प्रतिमा भी स्थापित करवा दी। शेखवलिया गांव के बाहर काली माता मंदिर के मैदान में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित थी। बृहस्पतिवार की रात अराजकततत्वों ने प्रतिमा को उखाड़ कर पास स्थित कुएं में फेंक दिया। साथ ही उस पर कूड़ा-कचरा भी डाला। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण जब मंदिर की तरफ गए तो प्रतिमा गायब देख आक्रोशित हो उठे। कुछ ही देख में ग्रामीण मौके पर जुट गए और हंगामा करने लगे। जानकारी होते ही गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने खोजबीन कर कुएं से बाबा साहब की प्रतिमा बरामद की। ग्रामीण नई प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग करने लगे। एसओ विजय प्रकाश मौर्य ने आश्वासन देकर शांत कराया और तत्काल ग्राम प्रधान, दो पुलिस कर्मी व कुछ ग्रामीणो को नई प्रतिमा लाने के लिए भेज दिया। जिसे देर शाम तक स्थापित करा कर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed