फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brinjals from Vijayawada and Odisha have arrived in the market, priced at Rs 60 per kg

Azamgarh News: बाजार में आया विजयवाड़ा और उड़ीसा का बैगनफली, भाव 60 रुपये किलो

Tue, 19 May 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Brinjals from Vijayawada and Odisha have arrived in the market, priced at Rs 60 per kg
चौक पर ठेले पर बिक रहा आम। संवाद
आजमगढ़। फलों के राजा आम ने बाजार में अपनी आमद दर्ज करा दी है। फल मंडियां इन दिनों आम की भीनी-भीनी खुशबू से महक रही हैं। विजयवाड़ा और उड़ीसा से आने वाले बैगनफली और दशहरी आम बाजार में पहुंचने लगे हैं। दशहरी 120 रुपये किलो बिक रहा है। फल कारोबारियों का कहना है कि अगले 10 दिनों में आवक बढ़ने के साथ ही आम के दामों में गिरावट आएगी और लोगों को सस्ते दाम पर आम खाने को मिलेंगे।
विज्ञापन

फल कारोबारी शंभूदयाल सोनकर ने बताया कि इस समय मंडी में बैगनफली आम का थोक भाव 50 से 60 रुपये प्रति किलो चल रहा है, जबकि दशहरी 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। उन्होंने बताया कि अभी आम की आवक सीमित है, लेकिन महीने के अंत तक बड़े पैमाने पर आम मंडी में पहुंचने लगेंगे। इसके बाद कीमतों में और कमी आएगी। फल विक्रेता सोनू ने बताया कि बैगनफली आम का इस्तेमाल सबसे ज्यादा जूस बनाने में किया जाता है। फुटकर बाजार में यह करीब 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि दशहरी 120 रुपये प्रति किलो तक है। वाले दिनों में लंगड़ा, चौसा और सफेदा जैसी अन्य किस्में भी बाजार में पहुंचने लगेंगी। इससे बाजार में रौनक और बढ़ेगी। वहीं आम प्रेमियों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें कम दाम में भरपूर आम खाने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed